मिस्र ने सीरिया पर अमेरिका, रूस समझौते का स्वागत किया

काहिरा, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र और अरब लीग (एएल) ने शनिवार को सीरिया पर हुए संघर्षविराम समझौते पर अमेरिका और रूस के बीच समझौते का स्वागत किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मिस्र के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को इस संघर्षविराम समझौते पर बनी सहमति की प्रशंसा करते हुए सभी सीरियाई पक्षों से संर्घषविराम को बनाए रखने का आह्वान किया।

यह संघर्षविराम 12 सिंतबर से प्रभावी हो जाएगा।

मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अबु जेद ने सीरियाई पक्षों से आग्रह करते हए कहा कि युद्ध पर विराम लगाने को कहा।

गौरतलब है कि जेनेवा में अमेरिका और रूस के बीच इस संघर्षविराम पर सहमति बनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493