क्रिस पाइन ने रेयान गोसलिंग के करियर की तारीफ की

लॉस एंजेलिस, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड सितारे क्रिस पाइन अभिनेता रेयान गोसलिंग से बेहद प्रभावित हैं और वह उनके करियर को संभालने के तरीके को खासा पसंद भी करते हैं।

लॉस एंजेलिस, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड सितारे क्रिस पाइन अभिनेता रेयान गोसलिंग से बेहद प्रभावित हैं और वह उनके करियर को संभालने के तरीके को खासा पसंद भी करते हैं।

यह पूछे जाने पर कि वह किसके करियर का अनुकरण करना पसंद करेंगे पाइन ने ‘हीट’ पत्रिका को बताया, “मुझे लगता हैं कि रेयान गोसलिंग। उन्होंने इस उद्योग में अपनी स्थिति को बहुत बुद्धिमानी से संभाला है।”

पाइन के अनुसार गोसलिंग ने कलात्मक फिल्मों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वह दोनों तरह के सिनेमा में अच्छी तरह तालमेल बैठाए हुए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पाइन ने इस बात को साझा किया कि उन्हें आकर्षक दिखने के कारण अपनी पसंद की भूमिकाएं निभाने को नहीं मिल पाती थी।

पाइन ने बताया कि शारीरिक रंग-रूप से परे जाकर उन्हें काम करना पड़ा। और कई बार उन्हें निर्देशकों और उन्हें लेकर फिल्म बनाने वाले लोगों को समझाना पड़ा कि वह दमदार अभिनय वाली भूमिका कर सकते हैं।

पाइन ने आगे बताया कि निर्देशक जो कार्नहैन को उन पर भरोसा नहीं था और उन्हें जो को सच में यकीन दिलाना पड़ा कि वह ऐसी भूमिकाएं कर सकते हैं। अभिनेता इस बात को पेशे का अजीब हिस्सा मानते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493