‘गार्जियन’ अन्य सुपर हीरो फिल्मों से अलग : क्रिस

टोरंटो, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम-2’ से स्टार-लॉर्ड के रूप में वापसी कर रहें हॉलीवुड अभिनेता क्रिस पैट का कहना है कि यह फिल्म दूसरी सुपर हीरो फिल्मों से थोड़ी अलग और अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्रैट ने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म ‘द मैग्निफिसेंट सेवन’ के प्रीमियर के दौरान जेम्स गन के निर्देशन की तारीफ की।

फिल्म ‘गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम-2’ के बारे में पूछे जाने पर प्रैट ने कहा, “उन्होंने हमें कुछ भी कहने से मना कर दिया था। हमने सच में इस पर कड़ी मेहनत की और यह खुशी की बात है कि हम इसका हिस्सा है।”

प्रैट के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी शानदार है और यह अब तक की सबसे बढ़िया देखने लायक फिल्म बनने जा रही है।

अभिनेता का कहना है कि इसे नए और रोचक तरीके से पेश किया गया है, ऐसा लोगों ने पहले कभी नहीं देखा है।

‘गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी’ का दूसरा संस्करण पांच मई 2017 को रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493