रियो डी जनेरियो, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पैरा-एथलीट अंकुर धामा रियो पैरालम्पिक की 1,500 मीटर टी11 स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सके।
टी11 राउंड-1 में हीट-1 में शामिल धामा दूसरे स्थान पर रहे, हालांकि ओवरऑल रैंकिंग में वह जगह नहीं बना सके।
धामा ने चार मिनट 37.61 सेकेंड का समय निकाला और शीर्ष पर रहे तुर्की के डेनिज सेमीह (4:11.75) से पूरे 25.86 सेकेंड पीछे दूसरे स्थान पर रहे।
पहले राउंड में तीन हीट से शीर्ष पर रहे एक-एक खिलाड़ी को सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश मिला, जबकि तीनों हीट मिलाकर शेष खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहे तीन अन्य खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में जगह मिली।
dharmpath.com dharmpath