न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में बदलाव नहीं

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

22 सितम्बर से न्यूजीलैंड में होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला पर जाने वाली 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में वहीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली थी।

वेस्टइंडीज के दौरे पर गई 17 सदस्यीय क्रिकेट टीम से केवल हरफनमौला स्टुअर्ट बिन्नी और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को बाहर रखा गया है।

वेस्टइंडीज में खेली गई चार टेस्ट मैचों की श्रंखला में बिन्नी और ठाकुर के एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयन पैनल ने मुंबई में अपनी बैठक में इसका फैसला लिया।

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली 15 सदस्यीय भारतीय किक्रेट टीम में विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान शाह, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद समी, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, अमित मिश्रा और उमेश यादव का नाम शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493