रियो पैरालम्पिक (तैराकी) : महिलाओं की 400 मीटर रेस में झोऊ को स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन की झोऊ होंगझुआन ने महिलाओं की 400 मीटर रेस टी-53 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी बनाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 27 वर्षीय एथलीट ने 54.43 सेकेंड ने इस रेस को पूरा किया और आस्ट्रेलिया की एंजेला बालार्ड द्वारा बनाए गए 54.69 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

अपनी जीत के बारे में झोऊ ने कहा, “मैं इस पदक को जीत कर काफी खुश और उत्साहित हूं, क्योंकि मैंने काफी प्रशिक्षण किया था लेकिन जीत की उम्मीद नहीं की थी।”

झोऊ का यह करियर का चौथा पैरालम्पिक स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने बीजिंग और लंदन पैरालम्पिक में 400 मीटर टी-53 और 800 मीटर टी-53 रेस में तथा बीजिंग पैरालम्पिक में 800 मीटर टी-53 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

झोऊ ने गुरुवार को हुई महिलाओं की 100 मीटर टी-53 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493