चेल्सी के कोच कोंटे ने कोस्टा की सुरक्षा की मांग की

लंदन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने इंग्लिश फुटबाल रैफरियों से अपने क्लब के स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा को ज्यादा सुरक्षा देने की मांग की है।

कोंटे की यह मांग रविवार को चेल्सी और स्वानसी सिटी के बीच 2-2 से ड्रॉ हुए मैच में कोस्टो को फाउल दिए जाने के बाद आई है।

स्वानसी के लेरॉय फेर के अलावा कोस्टा स्वानसी को मिले तीनों येलो कार्ड की वजह थे।

चेल्सी के लिए दोनों गोल कोस्ट ने ही किए थे। मैच के दौरान वह कई बार अपने विपक्षी क्लब के डिफेंडरों से उलझते दिखे थे।

कोंटे ने अपने स्टार खिलाड़ी के समर्थन में कहा है, “डिफेंडर उन्हें जानते हैं और वह कई बार उन्हें उकसाने की कोशिश करते हैं। मैं भी फुटबाल खिलाड़ी रहा हूं, यह आम बात है।”

उन्होंने कहा, “आप जानते हैं कि डिएगो एक जुनूनी खिलाड़ी हैं। रैफरियों को कोस्टा को उनकी फुटबाल खेलने देनी चाहिए।”

कोंटे ने कहा, “डिएगो जानते हैं कि परिस्थति को कैसे काबू करना है। उन्होंने मैच के पहले मिनट से खेल खत्म होने तक काफी किक लीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493