कोलकाता, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। टाटा केमिकल्स ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित कंपनी का उर्वरक संयंत्र (अमोनिया की आपूर्ति में बाधा के कारण) फरवरी से मार्च के बीच पांच हफ्तों के लिए बंद रहेगा।
कंपनी ने संजना क्रायोजेनिक्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत इसके अमोनिया टर्मिनल ऑपरेटर के अमोनिया पाइपलाइन, जो हल्दिया डॉक से लेकर कंपनी के अमोनिया भंडारण टैंक तक जाती है, को टाटा केमिकल्स संयंत्र तक लाया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि पाइप लाइन का मार्ग परिवर्तन भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) द्वारा हल्दिया में एक मल्टी मॉडल टर्मिनल हब स्थापित करने को सुविधाजनक बनाने के लिए कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के निर्देश पर किया जा रहा है।
कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल अपनी रपट में कहा है, “परियोजना की वर्तमान स्थिति यह है कि प्रस्तावित पाइप लाइन के मार्ग परिवर्तन फरवरी-मार्च 2017 के बीच पांच हफ्तों के लिए किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी इस उद्देश्य के लिए फरवरी-मार्च 2017 में हल्दिया संयंत्र के बंद हो जाने के बाद दी जा सकेगी।”
इससे पहले उर्वरक उत्पादक ने घोषणा की थी कि पाइपलाइन के स्थानांतरण गतिविधि से सितंबर से अक्टूबर 2016 के दौरान संयंत्र में अमोनिया आपूर्ति में व्यवधान के कारण कामकाज बंद रहेगा।
dharmpath.com dharmpath