बांग्लादेश : कारखाने में आग से अब तक 31 मरे

ढाका, 12 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी में पानी के एक बॉयलर में विस्फोट से ध्वस्त हुए पैकेजिंग कारखाने के मलबे से दो और शव बाहर निकाले गए। इसके साथ सोमवार को मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई।

तोंगी में शनिवार को पानी के बॉयलर के फट जाने से ताम्पाको फाएलस लिमिटेड कारखाने में आग लग गई।

आग की वजह से पांच मंजिला इमारत के दो मंजिल आंशिक रूप से गिर गए। आग पर 36 घंटों बाद रविवार को काबू पाया जा सका।

इस विस्फोट में कई दूसरे लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

एक अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन इकाइयां और सेना का एक दल इमारत के मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटा है।

अधिकारियों की बचाव अभियान के खत्म होने के बाद इमारत को गिराने की योजना है।

कारखाने के मालिक और सात अन्य लोगों के खिलाफ रविवार को तोंगी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है।

तोंगी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने कहा कि कारखाने के मालिक पूर्व सांसद मकबूल हुसैन को इसमें मुख्य आरोपी बनाया गया है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक शोक संदेश में मरने वालों और घायलों के प्रति अपना गहरा दुख जाहिर किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493