बर्लिन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। होफनहेम की टीम ने मेंज के खिलाफ 1-4 से पिछड़ने के बाद भी मुकाबला 4-4 से ड्रॉ करा लिया।
वहीं लीग के एक और अन्य मुकाबले में ऑग्सवर्ग ने ब्रेमेन को 2-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि मेंज रविवार को मुकाबला अपने नाम कर लेगी। पहले हाफ में उसके पास 4-1 की बढ़त थी। हालांकि गाएटान बुस्सामान को मिले रेड कार्ड ने मेंज को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलने को मजबूर किया। जिसका फायदा होफेनहेम ने उठाया और मार्क उथ तथा एडम स्जलाई के दो-दो गोल की बदौलत बराबरी कर ली।
मेंज ने मैच के तीसरे मिनट में ही गोल कर बढ़त हासिल कर ली थी। क्लब के लिए पाब्लो डे ब्लासिस ने पहला गोल किया। 23वें मिनट में ब्लासिस ने एक और गोल कर टीम मेंज को दो गोल की बढ़त दिला दी।
चार मिनट बाद ही लेविन ओएजटुनेल ने मेंज को 3-0 से आगे कर दिया।
होफेनहेम के लिए पहला गोल 39वें मिनट में सांड्रो वागनेर ने किया। लेकिन 43वें मिनट में ओएजटुनेल ने मेंज के लिए एक गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया।
पहला हाफ एक तरफा मेंज के नाम रहा, लेकिन दूसरा हाफ उसके लिए उतना ही निराशाजनक रहा। 57वें मिनट में ही डुस्सामान को रेड कार्ड मिला और मेंज की टीम 10 खिलाड़ियों की रह गई।
मेंज के लिए उथ खतरा साबित हुए। उन्होंने 71वें और 72वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की वापसी की उम्मीदों को जगा दिया।
दो गोलों के बाद आत्मविश्वास से लबरेज होफेनहेम ने मेंज पर दबाव बनाना शुरू किया और एडम ने 81वें मिनट में शानदार गोल कर स्कोर 4-4 कर मेंज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
वहीं, ब्रेमेन को अपने दूसरे मैच में भी हार मिली। ऑग्सबर्ग के खिलाफ 1-0 से बढ़त लेने के बाद दूसरे हाफ में टीम लड़खड़ा गई और ऑग्सबर्ग के 52वें मिनट में जैफरी गाउवेलीउवे और 73वें मिनट में कोंस्टाटिनों स्टाफीलिडिस ने दो गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath