न्यूयॉर्क, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली और अमेरिका के फुटबाल क्लब न्यूयॉर्क सिटी के दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे पिरलो जल्द ही मैदान पर वाइन की बोतल की तरह बने जूते पहन मैदान पर उतरेंगे।
यह उनका फुटबाल के बाद अपना दूसरा प्यार वाइन के लिए सम्मान प्रकट करना होगा।
बचपन में फ्लेरो में अंगूरों की खेती करने वाले पिरलो अब अपनी खुद की वाइनरी चलाते हैं।
वेबसाइट ईएसपीएन एफसी के मुताबिक, इटली का यह दिग्गज खिलाड़ी अच्छी फुटबाल और अच्छी वाइन का हमेशा ही प्रशंसक रहा है। वाइन बनाने वाली एक अग्रणी कंपनी ने उनके लिए मेरोट की बोटल जैसे जूते तैयार किए हैं।
जूतों को सही रूप से प्रदर्शित करने के लिए उन्हें लकड़ी की क्रेट का बनाया गया है और कोर्क के छेद भी किए हैं। इन जूतों पर ‘एजड सिंस 94’ लिखा गया है। इसी साल पिरलो ने ब्रेससिया के लिए अपना पहला मैच खेला था।
dharmpath.com dharmpath