विश्व रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंची साक्षी

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले महीने ब्राजील के महानगर रियो डी जनेरियो में ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने विश्व रैंकिंग में शीर्ष-5 में जगह बना ली है। उन्हें ताजा रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल करने वाली साक्षी को इससे पहले कोई रैंकिंग हासिल नहीं थी। ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह रैंकिंग में जगह बनाने में सफल हुई हैं।

ओलम्पिक क्वार्टर फाइनल में महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग में चोट के कारण बाहर होने वाली विनेश फोगट को 11वां स्थान मिला है।

पुरुषों में संदीप तोमर 57 किलोग्राम भारवर्ग में इस समय 15वें स्थान पर हैं। जॉर्जिय को व्लादीमिर खिनचेगसविलि ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। वहीं जापान के रेई हिगुच्ची दूसरे स्थान पर आ गए हैं, वह इससे पहले 10वें स्थान पर थे। अजरबैजान के हाजि अलिएव को तीसरा स्थान हासिल है।

बजरंग पुनिया 61 किलोग्राम भारवर्ग में शीर्ष 20 खिलाड़ियों में इकलौते भारतीय हैं। उन्हें 20वां स्थान हासिल है। इस श्रेणी में कजाकिस्तान के दौलत नियाजवेकोव पहले स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493