इंडियाबुल्स हाउसिंग का एनसीडी इश्यू 15 सितंबर से

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियाबुल्स हाउसिंग का एनसीडी इश्यू 15 सितंबर से 23 सितंबर तक खुल रहा है। यह इश्यू 3500 करोड़ रुपये है।

इसके तहत रिटेल के लिए तीन साल पर 8.55 फीसदी, पांच साल पर 8.75 फीसदी और 10 साल पर नौ फीसदी ब्याज तय किया गया है।

इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक गगन बंगा ने कहा कि कंपनी के एनसीडी इश्यू को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस इश्यू के बाद भी कंपनी का कैपिटल एडीक्वेसी रेश्यो 18.5 फीसदी से नीचे नहीं जाने दिया जाएगा।

इस इश्यू के बाद कंपनी के कर्ज लागत में 0.40 फीसदी तक की और कमी आएगी।

बंगा ने कहा कि कंपनी का फोकस किफायती आवास पर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किफायती आवासीय ऋण विकास 20 फीसदी से ऊपर रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493