नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार ने डायरेक्ट सेलिंग उद्योग को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इससे इस क्षेत्र में फ्रॉड व्यापार को रोकने में मदद मिलेगी। इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन ने नए दिशा-निर्देश का स्वागत किया है।

इस बारे में इंडियन डायरेक्स सेलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन जितेंद्र जगोता ने कहा, “इंडियन डायरेक्स सेलिंग एसोसिएशन इन दिशा निर्देशों का स्वागत करता है। हम इसके लिए सरकार का खासतौर से उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का धन्यवाद देते हैं।”
आईडीएसए के महासचिव अमित चड्ढा ने कहा, “इससे डायरेक्ट सेलिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, उपभोक्ताओं की सुरक्षा होगी, जोकि प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग की प्रमुख चिंता है। किसी नीति या दिशा निर्देश के बिना कई धोखाधड़ी करने वाले इस स्थिति का फायदा उठा रहे थे।”
उन्होंने बताया कि इस उद्योग के 2019-20 तक 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath