रियो पैरालम्पिक (तैराकी) : फाइनल में नहीं पहुंच पाए सुयश

रियो डी जनेरियो, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजाबनी में खेले जा रहे पैरालम्पिक खेलों भारत के सुयश नारायण पुरुषों की एस-7 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

सुयश ने सोमवार को इस स्पर्धा में 33.63 का समय निकाला और हीट-1 में पांचवें स्थान पर रहे जबकि दोनों हीट मिलाकर उन्हें नौंवा स्थान हासिल हुआ।

यूक्रेन के लेवजेनी बोगोडाइको और आंद्री कोजलेंको क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हे। लेवजेनी ने 30.74 सेकेंड का समय निकाला, वहीं आंद्री ने 31.23 सेकेंड का समय निकाला।

आस्ट्रेलिया के लेवी मैथ्यू 31.35 की समय सीमा के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493