मोदी ने रजत जीतने पर दीपा मलिक को बधाई दी

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रियो में जारी पैरालम्पिक खेलों में शॉटपुट स्पर्धा का रजत जीतने वाली भारतीय महिला एथलीट दीपा मलिक को बधाई दी।

मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “बहुत शानदार दीपा। पैरालम्पिक में आपके रजत पर देश को गर्व है। बधाइयां।”

सोमवार को रियो में रजत जीतने के बाद 45 साल की दीपा भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सबसे उम्रदराज एथलीट हैं।

मलिक ने कहा कि वह अपने इस पदक की मदद से देश में शारीरिक रूप सेस असमर्थ महिलाओं की मदद करना चाहती हैं।

भारत के लिए शुक्रवार को मरियप्पन थांगावेलू ने पुरुषों की लम्बी कूद टी42 स्पर्धा में स्वर्ण जीता जबकि इसी स्पर्धा में वरुण भाटी ने कांस्य हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493