शारापोवा के ऊपर प्रतिबंध पर फैसला अक्टूबर में

मास्को, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को अक्टूबर के पहले सप्ताह में पता चलेगा की उनके ऊपर प्रतिबंध का फैसला वापस लिया जाएगा या नहीं।

खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, शारापोवा द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम के सेवन की बात कबूल करने के बाद इसी साल 26 जनवरी में उन पर प्रतिंबध लगा दिया गया था। शारापोवा ने कहा था कि वह स्वास्थय कारणों से 2006 से इस पदार्थ का सेवन कर रही हैं।

मेलडोनियम को एक जनवरी 2016 को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

आस्ट्रेलियन ओपन-2016 के दौरान शारापोवा को मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने प्रतिबंधित कर दिया था।

इसी प्रतिंबध के कारण वह ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

शारापोवा ने नौ जून को सीएएस में प्रतिंबध के खिलाफ यह कहते हुए अपील की थी कि उन्होंने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए पदार्थ का सेवन नहीं किया था।

शारापोवा ने पांच ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। उन्होंने फेडेरेशन कप भी अपने नाम किया है। इसके अलावा वह लंदन ओलम्पिक-2012 में रजत पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493