मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार-अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने रियो पैरालम्पिक खेलों में महिलाओं के गोला फेंक एफ-53 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक को बधाई दी है।
अमिताभ ने ट्वीट किया, “दीपा मलिक। आपने पैरालम्पिक में रजत जीतकर पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। तिरंगा (भारतीय ध्वज) को ऊपर जाते देखना भावुकतापूर्ण है।”
पैरालम्पिक खेलों में सोमवार को 4.61 मीटर में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाली दीपा के बारे में हेमा ने कहा कि उन्हें उन पर गर्व है।
हेमा ने ट्वीट किया, “पैरालम्पिक्स में दीपा ने गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत को आप पर गर्व है दीपा।”
रजत पदक जीतने के बाद उत्साहित दीपा ने कहा कि वह इस पदक का इस्तेमाल भारत की विकलांग महिलाओं की सहायता के लिए करना चाहती हैं।
dharmpath.com dharmpath