लंदन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर के मिडफील्डर इरिक डिएर ने मंगलवार को क्लब के साथ अपना करार 2021 तक के लिए बढ़ा लिया है।
22 वर्षीय यह खिलाड़ी पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिग लिस्बन को छोड़कर 2014 में इंग्लिश क्लब से जुड़े थे।
डिएर ने क्लब के साथ 53 लाख डालर में पांच साल का करार किया था।
डिएर ने ट्वीट कर लिखा, “क्लब के साथ नया करार कर खुश हूं।”
डिएर ने इंग्लैंड के लिए 2015 में पदार्पण मैच खेला था। वह अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए अभी तक 12 मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने दो गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath