काजोल ने अजय के सह-निर्माण में बनीं ‘पाच्र्ड’ को सराहा

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल ने अपने पति और फिल्म निर्माता अजय देवगन के सह-निर्माण में बनीं फिल्म ‘पाच्र्ड’ की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक महिला और उसकी मित्रता के बारे में है।

काजोल ने सोमवार शाम को ट्वीट किया, ‘पाच्र्ड’ की कहानी एक महिला, उसकी दोस्ती और उसकी बहादुरी की कहानी है।”

इसका निर्देशन लीना यादव ने किया है। इसमें राधिका आप्टे, तनिष्ठा चटर्जी और लहर खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

फिल्म ‘पाच्र्ड’ ग्रामीण भारत की तीन महिलाओं की कहानी है, जो सदियों से चली आ रहीं परंपराओं को तोड़ती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493