चेन्नई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। धनुष की बहुप्रतीक्षित तमिल रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘थोडारी’ पूरी दुनिया में 22 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म पूर्ण रूप से ट्रेन में शूट की गई है।
अधिकारिक बयान के अनुसार, फिल्म निर्माता सत्यजोति फिल्म्स ने रिलीज की तारीख की पुष्टि की।
यह फिल्म बहुत पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन काम के पूरा न होने की वजह से विलंब हुआ। इसमें विजुअल इफेक्ट का काम भी शामिल था।
यह फिल्म प्रभु सोलोमन ने निर्देशित किया है। इसमें कीर्ति सुरेश और हरीश उथामन मुख्य भूमिका में हैं।
‘थोडारी’ वास्तविक जीवन की ट्रेन यात्रा पर आधारित फिल्म है।
सोलोमन ने आईएएनएस को बताया, “मैंने 1991 में ग्रेजुएशन किया। उस वक्त नौकरी के सिलसिले में मैंने पहली बार ट्रेन यात्रा की। यह यात्रा गाजियाबाद से निवेली तक की थी, जिसमें दो दिन और एक रात लगे थे। मैंने इस यात्रा में बहुत कुछ अनुभव किया, जिसने मुझे यह फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया।”
उन्होंने कहा, “इस यात्रा में मैं सभी लोगों से मिला, सभी से बात की उन सब की यादों ने मुझे यह फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया। पिछले फिल्मों की तुलना में यह एक बड़ी परियोजना है। इस पर फिल्म बनाने का विचार लंबे समय से था, जो अब जाकर पूरा हुआ है।”
इस फिल्म में धनुष पैंट्री कर्मी की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath