तुरीन में जुवेंतस को हराना चाहते हैं सेविला अध्यक्ष

सेविले (स्पेन), 14 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब सेविला के अध्यक्ष जोसे कास्त्रो का कहना है कि वह इटली के दिग्गज फुटबाल क्लब जुवेंतस को उन्हीं के घर तुरीन में हराना चाहते हैं।

दोनों टीमें तुरीन में बुधवार को यूईएफए चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर का पहला मुकाबला खेलेंगी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कास्त्रो का मानना है कि उनके ग्रुप में जुवेंतस सर्वाधिक महत्वपूर्ण टीम होगी। सेविला और जुवेंतस के अलावा इस ग्रुप में फ्रांसीसी क्लब लियोन और क्रोएशियाई क्लब दिनामो जागरेब भी शामिल हैं।

कास्त्रो ने कहा कि उनकी टीम को तुरीन में जुवेंतस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अच्छे परिणाम की आशा है।

क्लब अध्यक्ष ने हालांकि, इस ओर भी इशारा किया कि 2016-17 सत्र में सेविला टीम उतनी मजबूत नहीं है जितनी पिछले सत्र में थी, हालांकि उसका मुख्य लक्ष्य अंतिम-16 में जगह बनाने का होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493