एवलिन ने जोहैब के साथ जारी किया गाना

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय व जर्मन मूल की अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने ‘आनि पा दे’ शीर्षक वाले गीत को पाकिस्तानी गायक जोहैब अमजद के साथ जारी किया।

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय व जर्मन मूल की अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने ‘आनि पा दे’ शीर्षक वाले गीत को पाकिस्तानी गायक जोहैब अमजद के साथ जारी किया।

अभिनेत्री के नजदीकी सूत्र के मुताबिक, “जोहैब ने इस गाने के लिए एवलिन को पेशकश की और उन्हें यह काफी पसंद आया। यह बहुत ही आकर्षक गीत है।”

साथ ही सूत्र ने बताया कि अभिनेत्री इस गाने को सुनते ही उत्साहित हो गईं, क्योंकि यह बहुत ही प्यारा गाना है।

एवलीन ने ट्वीट किया, “दुबई में फिल्माए गए नए म्यूजिक वीडियो को देखिए। कितना शानदार पार्टी ट्रैक है।”

यूट्यूब पर सोमवार को जारी किए गए इस गाने को अब तक 1,00,000 बार देखा जा चुका है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493