मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता गोविंद नामदेव का कहना है कि उनकी राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है।
उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरी राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी क्षेत्रों में अच्छा काम करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।”
यह पूछने पर यदि उनका इरादा बदलता है और वह राजनीति में भाग्य आजमाने की इच्छा रखते हैं तो वह क्या करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वह मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होना चाहेंगे।
उन्होंने कहा, “यदि मेरी राजनीति में रुचि जगती है तो मैं भाजपा का हिस्सा बनना चाहूंगा। लेकिन जीवन को लेकर मेरा एक विशेष नजरिया है, जो राजनीति से पूरी तरह से अलग है।”
गोविंद ‘बैंडिट क्वीन’, ‘सत्या’, ‘सिंघम’ और ‘ओएमजी-ओह माय गॉड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath