आस्ट्रेलिया : स्थानीय चुनाव में 3 पंजाबी भी मैदान में

मेलबर्न, 15 सितंबर (आईएएनएस)। विक्टोरिया राज्य के स्थानीय सरकार के चुनाव में ‘देसी’ रंग भी चढ़ गया है। तीन पंजाबी आस्ट्रेलियाई विट्टलेशिया में चुनावी मैदान में हैं। विट्टलेशिया मेलबर्न का ही विस्तार है।

इसकी परवाह किए बगैर कि इस शहर के परिषद ने कभी भी किसी भारतीय को नहीं चुना, लखविंदर सिंह ढिल्लन, गुरिंदर कौर औ जगबीर सिंह विट्टेशिया में कड़ी मेहनत से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस शहर की आबादी में भारतीयों का योगदान 1 लाख 54 हजार 900 है। अंग्रेजों, मैकडोनियाई, इतालवी और ग्रीक के बाद यह पांचवीं सबसे बड़ी आबादी है।

इस क्षेत्र के लगभग 40 हजार मतदाताओं को चार पार्षदों को वरीयता मतदान प्रणाली के जरिए 21 अक्टूबर तक चुनाव करना है।

ढिल्लन अमृतसर से हैं और टैक्सी चालक हैं। वह अपनी गाड़ी में किसी का एक लाख 10 हजार डॉलर छूट गया था तो उन्होंने लौटा दिया था। इससे वह बहुत चर्चित हैं। अपनी ईमानदारी के इस कार्य के लिए उन्हें मेलबर्न सिटी काउंसिल से सम्मानित भी किया गया था।

कौर आस्ट्रेलियाई सरकार में काम करती हैं और वह भी अमृतसर से हैं। वह ब्रदरहुड ऑफ सेंट लॉरेंस एवं फ्लाइंग सिख्स ऑफ आस्ट्रेलिया की सदस्य हैं और इसके जरिए स्वयंसेवी के रूप में काम करती हैं।

सिंह पंजाब के अबोहार क्षेत्र से हैं और व्यवसायी हैं और स्वयंसेवी के रूप में भी काम करते हैं। वह ओर्जा फाउंडेशन, अरोड़ा कम्युनिटी एसोसिएशन और दरेबिनप चार्जर क्रिकेट क्लब से भी जुड़े हैं।

ये तीनों सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने के साथ-साथ घर-घर जाकर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

उनके प्रचार में यायायात जाम, बढ़ते अपराध, दोषपूर्ण सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, अपर्याप्त एवं निम्न स्तरीय स्कूल, अपर्याप्त सार्वजनिक पार्क और खेलों के बुनियादी ढांचा होना स्थानीय मुद्दे हावी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493