ऐसी नाक वाली स्त्री होती है रोमांटिक, करती हैं प्रेम विवाह

noseअगर आप यह सोचते हैं कि नाक सिर्फ सांस लेने के लिए है तो अपनी इस धारणा को मन से निकाल दीजिए। नाक सिर्फ सांस लेने और सूंघने के काम नहीं आती बल्कि यह आपके स्वभाव और व्यक्तित्व के पोल भी खोलती है।

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की नाक सीधी और लंबी होती है ऐसे व्यक्ति व्यवहार कुशल और नेक दिल होते हैं। जबकि तोते के चोंच के समान नीचे से झुकी हुई नाक वाले व्यक्ति समझदार और भाग्यशाली होते हैं।

ऐसे व्यक्ति अपनी योग्यता और ज्ञान से जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुख-साधन प्राप्त कर सकते हैं। जिनकी नाक लंबी और मोटी होती है उनमें काम भावना अधिक रहती है। भोग-विलास की चीजों में भी इनकी विशेष रुचि होती है।

जबकि ऐसी महिलाएं जिनकी नाक छोटी और आगे से मोटी होती हैं वह रोमांटिक होती हैं। पारंपरिक विवाह की बजाय प्रेम विवाह इन्हें पसंद होता है।

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी नाक लंबी होती है वैसी स्त्री सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन जीती हैं। जबकि छोटे नाक वाली महिलाओं का जीवन संघर्षमय होता है। पुरुषों में जिनके नाक के छेद छोटे होते हैं वह भाग्यशाली माने जाते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493