आग्वेरो की हैट्रिक से जीता मैनचेस्टर सिटी

मैनचेस्टर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। स्टार स्ट्राइकर सर्जियो आग्वेरो की हैट्रिक की बदौलत इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने बोरूशिया मोंचेनग्लादबाक को चैम्पियंस लीग के ग्रुप मुकाबले में 4-0 से करारी शिकस्त दी।

मेजबानों ने मैच पर शुरू से ही अपनी पकड़ बना ली और मोंचेनग्लादबाक को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

आग्वेरो ने मैच के नौवें मिनट में गोल कर सिटी को आगे कर दिया। 19 मिनट बाद आग्वेरो ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर बढ़त को दोगुना कर लिया।

पहले हाफ में मोंचेनग्लादबाक की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ की कहानी भी पहले जैसी ही रही। आग्वेरो ने 77वें मिनट में एक बार फिर गेंद को गोलोपोस्ट में डाल हैट्रिक पूरी की। यह उनकी इस सत्र में दूसरी हैट्रिक है।

इंजुरी टाइम में केलेची इहेनातो ने सिटी के लिए एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।

यह मैच मंगलवार को खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण 24 घंटे बाद खेला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493