जापान की विपक्षी पार्टी ने पहली महिला नेता चुनी

टोक्यो, 15 सितंबर (आईएएनएस)। जापान की प्रमुख विपक्षी पार्टी डेमोकेट्रिक पार्टी (डीपी) ने गुरुवार को अपनी पहली महिला नेता चुना। पूर्व टीवी समाचार वाचक 48 वर्षीय रेन्हो ने चुनाव में जीत दर्ज करके यह पद हासिल किया है।

सामचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डीपी की कार्यकारी अध्यक्ष रेन्हो ने चुनाव में कुल 849 में से 503 अंक हासिल किए हैं।

उनके दो विरोधियों विदेश मंत्री सेजी मएहरा और निचले सदन के सांसद युइचिरो तमाकी को क्रमश: 230 और 116 अंक हासिल हुए हैं।

रेन्हो 2004 से ऊपरी सदन की सांसद रही हैं और उन्होंने 2009 से 2012 के बीच डीपीजे के शासनकाल में प्रशासनिक सुधार मंत्री के रूप में कार्य किया था।

मार्च में इशिन नो तो और डेमोकेट्रिक पार्टी ऑफ जापान (डीपीजे) के विलय से डेमोकेट्रिक पार्टी (डीपी) का गठन हुआ था।

नई नेता का कार्यकाल सितंबर 2019 तक चलेगा और इस दौरान उन पर अपनी पूर्ववर्ती डीपीजे द्वारा खोया मतदाताओं का विश्वास हासिल करने के प्रयास में पार्टी का नेतृत्व करने का दायित्व होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493