विक्टोरिया के सौंदर्य उत्पाद चुराते हैं डेविड

लंदन, 16 सितंबर (आईएएनएस)। गायिका से डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि उनके पति और पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम उनके सौंदर्य उत्पादों की चोरी करते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, डेविड के बच्चों ब्रुकलिन (17), रोमियो (14), क्रूज (11) और हार्पर (5) की मां विक्टोरिया (42) ने अपने पति की खूबसूरती का राज साझा किया है।

उन्होंने एक टीवी शो में कहा, “डेविड मेरे सौंदर्य उत्पाद चुराते हैं, लेकिन इससे मुझे कोई परेशानी नहीं होती। वह बेहद खूबसूरत दिखते हैं, यह मेरी परेशानी का सबब नहीं है।”

पूर्व स्पाइस गर्ल ने हाल ही में कहा था कि डेविड के सहयोग के बिना वह अपना काम नहीं कर पातीं।

विक्टोरिया ने बताया कि डेविड बहुत सहयोग करते हैं, वह बच्चों की देखभाल भी अच्छी तरह करते हैं। दोनों साथ में भी बेहतर काम करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493