डेविस कप : एकल वर्ग के पहले मैच से हटे नडाल

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले के पहले एकल मैच से अपना नाम वापस ले लिया है।

डेविस कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि हुई है।

ट्विटर पर लिखा गया है, “एकल मुकाबलों में खिलाड़ियों में बदलाव किए गए हैं। फेलिसियानो लोपेज, नडाल का स्थान लेंगे।”

नडाल को शुक्रवार को होने वाले उद्घाटन मुकाबले में भारत के रामकुमार रामानाथन के खिलाफ खेलना था।

नडाल की जगह स्पेन के युगल मुकाबलों के विशेषज्ञ फेलिसियानो दिल्ली लॉन टेनिस संघ स्टेडियम में इस मुकाबले में उतरेंगे।

दूसरा एकल मुकाबला शुक्रवार को ही साकेत मायनेनी और विश्व के 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेविड फेरर के बीच खेला जाएगा।

युगल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। भारत की तरफ से लिएंडर पेस और मायनेनी की जोड़ी फ्रेंच ओपन विजेता फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज की जोड़ी से भिड़ेगी।

रिवर्स एकल मुकाबले रविवार को खेल जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493