ऑनलाइन सबसे चíचत शीर्ष-5 हस्तियों में रोनाल्डो इकलौते पुरुष

मेड्रिड, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऑनलाइन दुनिया में सबसे चर्चित शीर्ष पांच हस्तियों में इकलौती पुरुष शख्सियत हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एप्पल ट्री कम्युनिकेशंस के हवाले से कहा कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को मिलाकर सोशल नेटवर्किं ग साइटों पर रोनाल्डो के चाहने वालों की संख्या 23.8 करोड़ है।

अमेरिका की महिला गायक टेलर स्विफ्ट 24.6 करोड़ फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर हैं। अमेरिका की ही एक और महिला गायक कैटी पैरी रोनाल्डो के पीछे तीसरे स्थान पर हैं। उनके 21.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 20.5 करोड़ फॉलोअर्स के साथ गायिका सेलेना गोमेज चौथे स्थान पर हैं।

पांचवें स्थान पर गायक रिहाना हैं। सोशल नेटवर्किं ग साइटों पर उनके 19 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

इस सूची में शीर्ष 20 चर्चित लोगों में 13 गायक हैं, जिनमें 60 प्रतिशत महिलाएं हैं जबकि 65 प्रतिशत हस्तियां अमेरिकी हैं।

हालांकि स्पेन में यह स्थिति बिल्कुल अलग है। स्पेन में सर्वाधिक फॉलोअर्स के मामले में शीर्ष पांच पर मौजूद सभी हस्तियां फुटबाल खिलाड़ी हैं और सभी पुरुष हैं।

इस सूची में रोनाल्डो शीर्ष पर हैं। उनके पीछे अंद्रेस इनिएस्ता, सर्जियो रामोस, गेरार्ड पिक और दिग्गज गोलकीपर इकेर कैसिलास हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493