सनी लियोन में मुख्यधारा की अभिनेत्री बनने का हुनर : राजीव चौधरी

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। ‘बेईमान लव’ के निर्देशक राजीव चौधरी का मानना है कि सनी लियोन में मुख्यधारा की अभिनेत्री बनने का पर्याप्त हुनर है।

राजीव ने फिल्म के संगीत लॉन्च के मौके पर सनी को फिल्म के लिए चुनने के सवाल पर कहा, “सनी लियोन क्यों नहीं? मुझे लगता है कि उनमें मुख्य धारा की अभिनेत्री बनने का पूरा हुनर है।”

उन्होंने कहा, “मैंने सनी के लिए पटकथा तैयार की थी। सनी को पटकथा पसंद आई थी और हमने फिल्म को एक अलग रूप में पेश करने की कोशिश की है। सनी इस फिल्म में काफी अलग नजर आएंगी।”

उन्होंने कहा, “अब तक आप जिस सनी को देखते रहे हैं, वह वैसी नहीं हैं। उन्होंने अपनी सभी फिल्मों में और इस फिल्म में भी बेहद अच्छा काम किया है। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने बेहद अलग काम किया है। उन्होंने शानदार काम किया है जो उन्हें नई ऊंचाइयां देगा, मुझे ऐसा लगता है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण की तरह ही शानदार काम किया है।”

यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493