चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अभ्यास शुरू करेगी महिला हॉकी टीम

भोपाल, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अगले महीने से शुरू हो रहे एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार से अभ्यास शुरू करेगी।

भारतीय टीम 29 अक्टूबर को चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद उन्हें नवंबर में आस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है।

शिविर के लिए 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ओलम्पिक टीम से बाहर की गईं पूर्व कप्तान रितु रानी को संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है।

शिविर के बारे में टीम के कोच नील हॉगुड ने कहा, “ओलम्पिक भारतीय टीम के लिए बड़ा मंच साबित हुआ जिससे उन्हें पता चला कि उच्च स्तर पर किस तरह खेलना होता है।”

कोच ने कहा, “हम इसे सकारात्मक रूप में लेंगे और इससे सीखेंगे। हम अपनी बुनियादी चीजों पर काम करेंगे और इसके बाद आने वाले सत्र के लिए जो जरूरी है उस पर काम करेंगे।”

हॉगुड ने कहा, “तीन सप्ताह के आराम के बाद टीम तरोताजा है और अच्छी हॉकी खेलने को तैयार है।”

29 खिलाड़ियों की संभावित सूची इस प्रकार है।

संभावित टीम : रजनी इतिमार्पू, सविता, सोनिया मिंज, दीप ग्रेस एक्का, दीपिका, सुनिता लाकड़ा, सुशीला चानु, हनीयालुम लाल राउत फेली, नमिता टोप्पो, रुक्मिणी डोड्राय, रितु रानी, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका रेणुका यादव, लिलि चानु, निक्की प्रधान, नरिंदर कौर, लालहलुनमावी, नवदीप कौर, रानी, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम, प्रीति दुबे, सोनिका, अनूपा बार्ला, ज्योति गुप्ता, पूनम बार्ला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493