अमेरिका के न्यूयॉर्क विस्फोट में कई घायल

न्यूयॉर्क, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के मैनहट्टन में विस्फोट में कई लोग घायल हो गए।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनहट्टन के चेल्सी जिले में रविवार को रात लगभग नौ बजे विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर दमकल वाहन और एंबुलेंस को देखा जा सकता था।

एक स्थानीय अधिकारी ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी अधिकारियों को घटनास्थल पर देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि न्यूजर्सी में पाइप में हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद ही यह विस्फोट हुआ।

हालांकि, न्यूजर्सी विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493