रियो पैरालम्पिक : साइकिलिंग स्पर्धा के दौरान ईरानी पैरा-साकिलिस्ट की मौत

रियो डी जनेरियो, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। रियो पैरालम्पिक में पुरुषों की सी 4-5 साइकिल रेस स्पर्धा के दौरान हुई एक दुर्घटना में ईरान के एक पैरा-साइकिलिस्ट की मौत हो गई।

अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने बताया है कि 48 वर्षीय बहमन गोलबार्नेजहाद को इस घटना के बाद दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

एक बयान में कहा गया, “बहमन को एंबुलेंस में पास के एक अस्पताल ‘युनिमेड रियो हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में पहुंचने के तुरंत बाद ही उनकी मौत हो गई।”

बहमन ने 2012 में लंदन पैरालम्पिक में भी हिस्सा लिया था। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

साइकिलिंग के शासी निकाय यूसीआई के खेल निदेशक पियर्स जोन्स ने कहा, “हम जितनी जल्दी संभव हो सके, अधिक से अधिक जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493