नंदिनी ने रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन-8 जीता

नई दिल्ली , 18 सितम्बर (आईएएनएस)। नंदिनी शर्मा को दिल्ली क्षेत्र के रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन-8 प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया है।

संगीत निर्देशक साजिद-वाजिद की जोड़ी ने शनिवार को अंतिम पांच प्रतियोगियों में से चयनित रेडियो चैनल की प्रतियोगिता की विजेता नंदिनी को एक लाख रुपये के साथ इस खिताब से नवाजा।

रेडियो सिटी के ईवीपी और प्रोग्रामिंग व मार्केटिंग के नेशनल हेड कार्तिक कल्ला ने एक बयान में कहा, “रेडियो सिटी को इस बार अविश्वसनीय प्रतिक्रिया मिली है और सीजन-8 की सफलता से हमने एक मानदंड स्थापित किया है। रेडियो सिटी सुपर सिंगर प्रत्येक शहर के गायन प्रतिभा को सामने लाने का एक प्रयास है।”

समापन समारोह को पांच प्रतियोगियों मधुर धीर, नंदिनी, अब्दुल समद खान, नितिन शुक्ला और तृप्ति गर्ग के साथ पैसिफिक मॉल में आयोजित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493