ब्रेमेन फुटबाल क्लब ने कोच स्क्रिपनिक को हटाया

बर्लिन, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब वेर्डर ब्रेमेन ने बुंदेसलीगा के मौजूदा सत्र में लगातार हार के बाद अपने मुख्य कोच विक्टर स्क्रिपनिक को हटाने का फैसला किया है।

ब्रेमेन ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर स्क्रिपनिक और उनके सहायक कोच फ्लोरियान कोहलफेल्ट और थोर्सटेन फ्रिंज्स को तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्रेमेन की अंडर-23 टीम के कोच एलेक्जांदर नूरी और फ्लोरियान बर्न्‍स बुंदेसलीगा में मेंज और वोल्फ्सबर्ग क्लबों के खिलाफ होने वाले अगले दो मैचों के लिए टीम का कार्यभार संभालेंगे।

ब्रेमेन के खेल निदेशक फ्रैंक बोमान ने कहा, “मोंचेनग्लादबाक के खिलाफ टीम के प्रदर्शन को देखकर हमारा उनमें विश्वास खत्म हो गया और हमने यह कदम उठाने का निर्णय लिया। हम विक्टर और उनके सहायकों का बीते वर्षो के दौरान टीम के लिए किए गए कार्यो के लिए शुक्रगुजार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493