रियो पैरालम्पिक (एथलेटिक्स) : झेंग ने 15,00 मीटर में रचा विश्व कीर्तिमान

रियो डी जनेरियो, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन की स्टार पैरा-एथलीट झेंग जिन ने ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में चल रहे पैरालम्पिक खेलों की 15,00 मीटर स्पर्धा (टी11) में नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इससे पहले स्पर्धा का विश्व कीर्तिमान भी झेंग के ही नाम था, जो उन्होंने 2014 में स्थापित किया था।

झेंग ने शनिवार को हुए रियो पैरालम्पिक के फाइनल में अपने पूर्व 4:44.06 मिनट के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 4:38.92 मिनट में फिनिश लाइन पार की।

केन्या की नैंसी कोएक ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पूर्व विश्व कीर्तिमान को पार कर लिया, हालांकि 4:42.12 मिनट समय के साथ वह दूसरे स्थान पर रहीं और रजत पदक अपने नाम किया।

कोलंबिया की मारित्जा आरांगो बुइट्रागो ने 4:45.33 मिनट समय के साथ कांस्य पदक जीता।

झेंग दृष्टिबाधित श्रेणी की पैरा-एथलीट हैं, जो उन्हें जन्म के समय ही अपनी मां से संक्रमण के तौर पर मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493