धौनी का किरदार निभाना मेरे लिए खास : सुशांत

मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि क्रिकेट खिलाड़ी का किरदार निभाना उनके लिए काफी खास रहा।

किंगफिशर प्रीमियम के एक अभियान ‘ऑरिजनल सोशल नेटवर्क’ के लिए धौनी और सुशांत साथ गए। इन दोनों को इसके टेलीविजन विज्ञापन में साथ देखा जा रहा है।

सुशांत ने एक बयान में कहा, “किंगफिशर के लिए अपने हाल ही के एक विज्ञापन में धौनी के साथ स्क्रीन पर साथ नजर आना मेरे लिए काफी बड़ी बात है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी ब्रांड के लिए हम साथ आए हैं।”

अभिनेता ने कहा, “एक फिल्म में मुझे धौनी का किरदार निभाने के लिए मिला, जो मेरे लिए खास बात है।”

इस विज्ञापन में सफलता, मित्रता का जश्न मनाते हुए दर्शाया गया है।

सुशांत ने कहा कि यह किंगफिशर के साथ उनका चौथा टेलीविजन विज्ञापन है।

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितम्बर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493