सूडान में पतले दस्त से 27 की मौत

खरतौम, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। सूडानी संसद ने रविवार को बताया कि सूडान के ब्लू नील और सिनार राज्यों में पतले दस्त के संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई।

खरतौम, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। सूडानी संसद ने रविवार को बताया कि सूडान के ब्लू नील और सिनार राज्यों में पतले दस्त के संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई।

‘सूडान ट्रिब्यून’ के मुताबिक, सूडानी संसद की स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष इम्तिहाल अल रयाह ने बताया, “पतले दस्त के कारण ब्लू नील में 26 और सिनार राज्य में एक व्यक्ति की मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि मौत के मामलों की जांच के लिए स्वास्थ्य और संसद के संघीय मंत्रालय की मेडिकल टीमों को ब्लू नील राज्य के गांवों में भेजा गया है।

अधिकारी ने इससे पहले मीडिया में आई खबरों का खंडन किया, जिसमें ब्लू नील और सिनार राज्यों में हैजा फैलने की खबरें जारी की गई थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493