मैनचेस्टर, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो ने लीग में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी ही टीम की आलोचना की है।
उनका कहना है कि युनाइटेड के खिलाड़ी लीग में वाटफोर्ड के खिलाफ की गई गलतियों से सबक लेने में नाकाम रहे हैं।
वाटफोर्ड के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में युनाइटेड को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले युनाइटेड को मैनचेस्टर सिटी से 1-2 से और यूरोपा लीग में फेनूर्ड से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
मोरिन्हो ने कहा कि उनकी टीम पिछले शनिवार को हुए मुकाबले से सबक लेने में नाकाम रही।
समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ को दिए अपने बयान में मोरिन्हो ने कहा, “मेरे हाथ में केवल टीम में सुधार करना और खिलाड़ियों में निजी तौर पर सुधार करना है।”
मोरिन्हो ने कहा, “रक्षापंक्ति की गई गलतियों को रोकने की कोशिश कर सकते हैं और मैं जानता हूं कि मेरे पास ये बड़ा काम है। मेरे खिलाड़ियों ने दबाव डालने की बजाय केवल मौके दिए। हमें सुधार की जरूरत है और इसमें कोई शक नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath