सियरा लियोन में अपराधियों को फिर दिया जाएगा मृत्युदंड

सियरा लियोन के गृह मंत्री ने कहा कि सरकार देश में गिरोह से संबंधित अपराधों और हत्या के मामलों में हालिया वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए एक बार फिर से मौत की सजा पर अमल शुरू करेगा।

पालो कंतेह ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, “मैंने जेल निदेशक से फंसी के तख्तों को साफ करने के लिए कहा है, ताकि ऐसी स्थिति आने पर किसी तरह की दिक्कत न हो।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाय कोरोमा द्वारा मौत की सजा पर रोक लगाने के बाद 1998 से ही फ्रीटाउन में मेल करेक्शनल सेंटर (जेल) में फांसी का इस्तेमाल नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493