अमेरिका ने सीरिया से सैनिकों को हटाया : एर्दोगन

अंकारा, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सोमवार को कहा कि उत्तरी सीरिया से अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्स के कम से कम 27 जवानों को हटा लिया गया है क्योंकि ‘फ्री सीरियन आर्मी’ (एफएसए) अमेरिका का हस्तक्षेप नहीं चाहती।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयार्क रवाना होने से पहले कहा, “फ्री सीरियन आर्मी अमेरिका का हस्तक्षेप नहीं चाहती क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों के व्यवहार के कारण समस्या बढ़ गई थी।”

अमेरिका ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई में तुर्की की सेना के सहयोग के लिए उत्तर सीरिया में स्पेशल ऑपरेशन फोर्स के 30 से अधिक सैनिकों की तैनाती की पिछले शुक्रवार को घोषणा की थी।

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तरी सीरिया में 5,000 वर्ग किलोमीटर के इलाके को सुरक्षा क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए ताकि और अधिक सीरियाई शरणार्थी बिना किसी डर के अपने शहरों में लौट सकें।

उन्होंने कहा, “तुर्की के अभियान के तहत 900 वर्ग किलोमीटर तक के इलाके से आतंकवादी तत्वों का सफाया किया जा चुका है।”

उन्होंने कहा, “हम दक्षिण की ओर आगे बढ़ रहे हैं..जब यह इलाका आतंकवादी तत्वों से मुक्त हो जाएगा, तब और अधिक सीरियाई वापस लौट आएंगे।”

तुर्की ने अपनी जमीन पर करीब 30 लाख सीरियाई शरणार्थियों को शरण दी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493