उत्तर कोरिया को गंभीर होने की जरूरत : अमेरिका

न्यूयार्क, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने उत्तर कोरिया से संवाद बहाल करने की इच्छा जताई है लेकिन कहा है कि इसके लिए उत्तर कोरिया को अपना परमाणु और बैलिस्टिक हथियार विकास कार्यक्रम बंद करना होगा।

केरी ने रविवार को जापान और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से कहा, “यदि उत्तर कोरिया किसी तरह के उकसावे की गतिविधियों में लिप्त नहीं रहता है तो उसके साथ भविष्य के बारे में गंभीर वार्ता की जा सकती है।”

इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया द्वारा पांचवे भूमिगत परमाणु परीक्षण के बाद रविवार को तीन देशों की बैठक हुई।

वायस आफ अमेरिका न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और प्रतिबंधों को बार-बार धता बताने के संदर्भ में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री युन बयुंग से ने वार्ता के प्रस्ताव पर कोई खास उत्साह नहीं दिखाया।

उन्होंने सोमवार से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में उत्तर कोरिया को विश्व के एकजुट और प्रभावशाली संदेश देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों से लैस होने के अंतिम चरण में है, ऐसे में उस पर और कड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए।

जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशिदा ने भी उत्तर कोरिया पर सख्त दबाव बनाने का आग्रह किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493