निकोलाई के साथ रिश्तों को लेकर केट उधेड़बुन में

लंदन, 20 सितंबर (आईएएनएस)। सुपर मॉडल केट मॉस और उनके प्रेमी काउंट निकोलाई वोन बिस्मार्क के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच अनबन होने की खबरे आ रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, एक सूत्र के हवाले से जानकारी मिली है कि बिस्मार्क की आए दिन पार्टी करने वाली जीवनशैली से परेशान होकर केट ने उन्हें उत्तरी लंदन वाले घर से निकाल दिया है।

सूत्र ने ‘द सन’ समाचार पत्र को बताया कि केट बेहद गुस्से में हैं, उन्हें लगा कि बिस्मार्क सुधर गए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सूत्र के अनुसार, केट इस रिश्ते को बनाए रखने के इच्छुक हैं।

सूत्र ने कहा, “निकोलाई ने अपना बैग उठाया और केट के घर को छोड़ चले। केट थोड़ी कठोरता दिखाकर उन्हें प्यार से सुधारना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि यह काम करेगा, क्योंकि वह उनसे (निकोलाई) अलग नहीं होना चाहतीं, लेकिन वह केट को कोई और विकल्प नहीं होने पर छोड़ सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493