रसेल ने माना, विफल रहा क्रांति का आह्वान

लंदन, 20 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश हास्य कलाकार रसेल ब्रांड ने स्वीकार किया है कि उनके द्वारा क्रांति के लिए किया गया आह्वान विफल रहा।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट इन’ के मुताबिक, इस 41 वर्षीय विवादित हास्य कलाकार ने पिछले साल के आम चुनाव में ब्रिटेन वासियों से महत्वपूर्ण सामाजिक परिवर्तन लाने की उम्मीद में मतदान नहीं करने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा, “मैं नहीं कह सकता कि यह आध्यात्मिक ज्ञान था या मानसिक बीमारी।”

ब्रांड ने साझा किया कि अब वह मुस्कुरा सकते हैं, लेकिन उस समय यह उनके लिए मुश्किल था।

लेबर पार्टी के एड मिलीबैंड के लिए रसेल का प्रचार करना काम नहीं आया और वह इसके लिए खुद को भी दोषी मानते हैं।

‘गेट हिम टू द ग्रीक’ के अभिनेता ने मिलीबैंड को बहुत प्यारा और अच्छा शख्स बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493