‘हाउ टू गेट अवे विद मर्डर’ में उत्तेजक दृश्य नहीं करना चाहती वियोला

लॉस एंजेलिस, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय थ्रिलर सीरीज ‘हाउ टू गेट अवे विद मर्डर’ के आगामी तीसरे सीजन में वकील के रूप में दिखने वाली अभिनेत्री वियोला डेविस का कहना है कि उन्होंने इस टीवी शो के निर्माताओं से उत्तेजक दृश्यों को नहीं फिल्माने के लिए कहा है।

उन्होंने ‘द एलन डिजेनर्स शो’ में ‘हाउ टू गेट अवे विद मर्डर’ के बारे में बताया।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “मुझे पता नहीं है। यह एक राज है, जिसे उन्होंने पहले एपिसोड से समाविष्ट किया है और हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने उनसे कह दिया है कि मैं और उत्तेजक दृश्य नहीं करना चाहती।”

डेविस ने कहा कि वह ऐसे दृश्य कर सकती हैं, लेकिन वह जबरन ऐसे दृश्यों को फिल्माया जाना पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि वह इन दृश्यों को फिल्माने के दौरान बस बिस्तर पर पड़े रहना चाहती हैं और बिल्कुल हिलना नहीं चाहती।

‘द एलन डिजेनर्स शो’ के डेविस से संबंधित एपिसोड का प्रसारण भारत में मंगलवार को चैनल रोमेडी नाउ पर होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493