नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जुनैद अहमद ने विश्व बैंक के भारत के कंट्री निदेशक का पदभार संभाल लिया है। उनसे पहले इस पद पर ओन्नो रुह्ल तैनात थे, जिनका कार्यकाल 4 वर्षो का था। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
अहमद बांग्लादेश के निवासी हैं और इससे पहले विश्व बैंक के समूह अध्यक्ष जिम योंग किम के चीफ ऑफ स्टॉफ थे।
किम ने बताया, “भारत की हाल की वृद्धि और विकास हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक रहा है। जुनैद भारत और दक्षिण एशिया में काम का अनुभव रखते हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व का इस क्षेत्र को लाभ मिलेगा।”
अहमद 1991 में एक युवा पेशेवर के रूप में विश्व बैंक से जुड़े थे। उन्होंने विश्व बैंक के लिए अफ्रीका और पूर्वी यूरोप में अवसंरचना विकास के क्षेत्र में काम किया है।
उसके बाद से वे विश्व बैंक में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और कई देशों में काम किया, जिसमें अफ्रीका, मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका के साथ ही भारत और दक्षिण एशिया प्रमुख हैं।
dharmpath.com dharmpath