अमेरिका सीरिया में आतंकवाद का समर्थन कर रहा : असद

सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी। अरब-अफ्रीकी मामलों के लिए ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन जाबेरी अंसारी के दौरे के मौके पर असद ने कहा, हर बार सीरिया की सरकार जब सफलता हासिल करती है तो प्रतिपक्षी देश आतंकवादी समूहों के लिए अपना समर्थन बढ़ा देते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया विरोधी शक्तियों ने अपने सभी प्रयासों और क्षमताओं को सीरिया में युद्ध जारी रखने के लिए इस्तेमाल किया है।

यह टिप्पणी अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया के पूर्वी प्रांत के दीयर अल-जौर शहर में स्थित सरकार के सैन्य ठिकानों पर शनिवार को किए गए हवाई हमलों के बाद की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493