लावा ने 7,349 रुपये में एक्स28 स्मार्टफोन उतारा

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल हैंडसेट निर्माता लावा ने मंगलवार को एक्स 28 स्मार्टफोन बाजार में उतारा, जिसकी कीमत 7,349 रुपये रखी गई है।

यह 4जी वीओएलटीई इनेवल फोन है और एंड्रायड के मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसमें 1.3 गीगाहर्टज क्वैड कोर प्रोसेरर के साथ एक जीबी रैम और 8 जीबी आंतरिक मेमोरी है।

यह ड्यूअल सिम डिवायस है, जिसमें 8 मेगापिक्सल पिछला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। दोनो कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश है और इस फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी लगी है। यह स्लो मोशन वीडियो, टाइम लैप्स वीडियो तथा फेस ब्यूटी सॉफ्टवेयर से लैस है।

यह फोन 12 भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है तथा यह ट्रांसलिटरेट के फीचर से भी लैस है।

यह फोन 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493